दो साल बाद अमरनाथ यात्रा कि हुई शुरुआत, यात्रा के पहले ही दिन बाबा बर्फानी के 4890 श्रद्धालु करेंगे दर्शन...

 


नई दिल्ली |
कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो रही है| बम-बम भोले के जयकारे के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकला है। पहले जत्थे में 4890 श्रद्धालु हैं। भोले के भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इनके हाथों में डमरू और त्रिशूल है। हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया है।श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। लंगर समितियां सबसे व्यस्त हैं। उनके वर्कर्स बर्फीले पानी में सब्जियां साफ कर रहे हैं और दूसरी तरफ रसोइया इसे तैयार कर श्रद्धालुओं को परोस रहे हैं। 

बता दें कि दो साल बाद शुरू हुई यात्रा में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं|यात्रा पर आतंकी खतरे की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं|सीआरपीएफ के बाइक स्क्वॉड कमांडो यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं| भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है| 

हर रोज एक लाख लोगों का भोजन

ये सभी लंगर हर रोज एक लाख लोगों का भोजन बनाएंगे। श्रद्धालुओं, सुरक्षाबलों के जवानों के साथ प्रशासन के कर्मचारी भी इन लंगरों में भोजन करते हैं। इस तरह यह यात्रा मार्ग देश के सबसे बड़े सामूहिक किचन में तब्दील हो जाता है। 24 घंटे चूल्हा चालू रखने के लिए बड़े पैमाने पर राशन और एलपीजी सिलेंडर बेस कैंप पर स्टोर कर लिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad