नकली सोना बेचने वालों का हुआ पर्दाफाश, एक महिला सहित 4 गिरफ्तार...


दंतेवाड़ागीदम थाना क्षेत्र के पुलिस ने नकली सोना को असली बताकर बेचने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं | इस आरोपियों में 1 महिला आरोपी को भी शामिल हैं | जानकारी के मुताबिक यह आरोपी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के है जो कि दिल्ली के बाजार से नकली सोना खरीद कर बेचा करते थे |  इन्होने हॉलमार्क का टैग लगाकर जिले के एक सराफा व्यापारी को बेचने की कोशिश की थी।

व्यापारी को चुना लगाना पड़ा महंगा:-

गीदम के नए बस स्टैंड में स्थित सराफा व्यापारी ईश्वर लाल सोनी की दुकान पर महिला समेत 2 लोग आए थे। जिन्होंने अपने पास से सोने की चेन, कंगन, ब्रेसलेट समेत अन्य गहने बदलवाने के दिए। इसे देकर इसकी जगह पर दूसरा सोने का आभूषण लेने की बात की। वहीं व्यापारी को गहने में लगे हॉलमार्क का टैग और GST बिल भी दिखाया। जिसके बाद सराफा व्यापारी ने सोना लेने से पहले उसे चेक करने की बात कही। लेकिन, दोनों लोग सोना चेक करवाने से मना करते रहे। इस पर व्यापारी को शक हुआ। उन्होंने इसकी खबर पुलिस को दी।

महिला समित चारों आरोपियों के नाम:-

पुलिस की पूछताछ के अनुसार आरोपियों ने अपना नाम संतराम साहू और छाया साहू बताया। ये दोनों ओडिशा के रहने वाले हैं। इनके पास रखे सोने को जब चेक किया गया तो नकली निकला। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि, सोना दिल्ली के बाजार से खरीदा हुआ है। इनके साथ उत्तर प्रदेश के अखिलेश कुमार और दिलीप कुमार नाम के ये 2 लोग और आए हैं जो दंतेवाड़ा की तरफ गए हुए हैं। जिसके बाद कारली से दोनों को पकड़ा गया।

इनके पास से करीब 71 हजार रुपए नगद समेत एक कार, नकली सोने के आभूषणों में 4 नग कंगन, 8 नग चेन, 17 नग लॉकेट, 2 नग हार, कड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad