बिलासपुर | प्रदेश में एक बार फिर दिल दहलाने वाला सड़क हादसा सामने आया हैं, जिसमे कार पर सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई | दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा कोरबा से बिलासपुर आने वाली नेशनल हाईवे में हुआ हैं | जानकारी के मुताबिक कोरबा के बुधवारी बाजार के पास रहने वाले हिमांशु सिंह, सूरज राठौर, अक्षय दुबे, इंदु ठाकुर और तान्या रविवार देर रात को कोरबा से बिलासपुर आ रहे थे |
आपको बता दे कि उनकी कार नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार से आ रही थी। रतनपुर क्षेत्र के भरारी के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को कार चालक नहीं देख पाया और अनियंत्रित कार ट्रेलर से जा टकराई। यह घटना रात्रि 3 से 4 बजे के आस पास की हैं | यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे में कार का आगे हिस्सा बुरी तरह से टूट गया हैं। कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उन्हें इलाज के लिए CIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर हुई 3 की मौत:-
हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर से टकराने के बाद जोरदार आवाज आई। कार के सामने का हिस्सा ट्रेलर में जा घूसा। हादसे में कार सवार हिंमांशु सिंह, सूरज राठौर और अक्षय दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इंदु ठाकुर और तान्या गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए CIMS ले जाया गया, जहां इंदु ठाकुर ने भी दम तोड़ दिया।
रतनपुर TI शांत कुमार साहू से मिली जानकारी के अनुसार:-
जब हादसा हुआ तब कार सवार लोगों की पहचान नहीं हुई थी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दो महिला घायल थे और दोनों बोलने की स्थिति में नहीं थे। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह होने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि कार सवार सभी लोग कोरबा के रहने वाले हैं। उनके परिजन को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उनसे पूछताछ के बाद पता चलेगा कि कार सवार लोग कहां जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।