नई दिल्ली | भारत के पड़ोसी देशों में भूकंप ने दस्तक देकर तबाही मचाई हैं | जानकारी के मुताबिक पड़ोसी देशों में देर रात 3 बजे के आस-पास भूकंप आया और रिक्टर पैमाने में इसकी तीव्रता 6.1 बताई जा रही हैं | इस भूकंप ने अफगानिस्तान में तबाही मचा दी हैं, जिसके कारण यहाँ 200 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवा दी हैं |
यूएस जिओलोजिकल सर्वे ( USGS ) ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर के करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर गहराई पर था | अफगानिस्तान के अलावा भूकंप ने लाहौर, मुल्तान, क्वेटा और पाकिस्तान के भी अन्य इलाको में भी भूकंप के झटके लोगों द्वारा महसूस किये गए हैं | आपको बता दे कि पाकिस्तान में इससे पहले भी मंगलवार को भूकंप के झटके को महसूस किया गया था |