प्रधानमंत्री ने खरीफ फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य कि दी मंजूरी, धान की कीमत 100 रूपये प्रति क्विंटल का हुआ इजाफा


नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने खरीफ सीजन 2022-23 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो के पक्ष में लिया बड़ा फैसला अब प्रोत्साहन राशि मिलाकर छत्तीसगढ़ के किसानों को इस साल प्रति क्विंटल 2640 रुपए मिलेगा केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है।छत्तीसगढ़ में धान की कीमत 100 रूपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है।
 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि, "धान के समर्थन मूल्य में 100 रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है। हम किसानों को कई फसलों के लिए नौ हजार प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी देते हैं। इस‌ राशि को मिलाकर अब छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल धान का 2640 रूपये मिलेगा। लेकिन समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोत्तरी बहुत कम है।' मुख्यमंत्री ने लिखा, "केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया‌ था लेकिन समर्थन मूल्य में सिर्फ 100 रूपये की बढ़ोत्तरी हुई है। डीजल, बीज, दवा और खाद सबकी कीमतें बढ़ने से कृषि का लागत मूल्य बहुत बढ़ा है। समर्थन मूल्य कम से कम दो सौ रूपये बढ़ना चाहिए।'


छत्तीसगढ़ में सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य के अलावा 9 हजार रुपए प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी देती है। इससे किसानों को पिछले साल प्रति क्विंटल 2540 रुपया धान का दाम मिला था। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला किया। बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग
ठाकुर ने बताया, धान के मूल्य में पिछले साल की तुलना में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके बाद धान की एमएसपी बढ़कर 1940 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 2040 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। धान की "ए' ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 1960 रुपए से बढ़ाकर 2060 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

इस साल 48 लाख हेक्टेयर में खरीफ:-

कृषि विभाग ने इस साल प्रदेश के 48 लाख हेक्टेयर खेतों में खरीफ की फसल लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें 33 लाख 64 हजार हेक्टेयर में केवल धान लगाया जाना है। मक्काकोदो-कुटकीरागीअरहरमूंगउड़दकुल्थीमूंगफलीतिलसोयाबीनभी बड़े क्षेत्र में बोया जाना है।

प्रमुख फसलों के समर्थन मूल्य में इतनी वृद्धि हुई हैं:-

फसल -2021 का मूल्य- 2022 का मूल्य

धान- 1940 2040

धान ग्रेड "ए' 1960 2060

रागी 3377 3578

मक्का 1870 1962

अरहर 6300 6600

मूंग 7275 7755

उड़द 6300 6600

मूंगफली 5550 5850

सोयाबीन 3950 4300