ट्रेन यात्रियों को मिलेगी अब राहत, 1 जुलाई से 15 लोकल ट्रेनों की शुरुआत...


रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना काल के चलते लगभग ढाई साल से कई लोकल ट्रेनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था | जिसके चलते लोकल ट्रेनों के यात्रियों को दिक्कत हो रही थी | रेलवे प्रशासन ने 15 लोकल ट्रेनें को 1 जुलाई से शुरू करने का निर्णय किया हैं | इन लोकल ट्रेनों की शुरुआत से लोकल यात्रा करने वाले यात्रियों के किराये कम हो जायेगें | छोटे स्टेशनों से रोजाना सफ़र करने वाले यात्रियों की जेब को फिर से राहत मिलेगी।

कोरोना महामारी के बीच बंद किये गए लोकल ट्रेनों के कारण निम्न छोटे स्टेशन जैसे दुर्ग-भिलाई या अन्य लोकल क्षेत्रों में यात्रा करने के लिए स्पेशल ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था। । जिसके लिए यात्रियों को दोगुना किराया भी देना पड़ रहा था। लेकिन 1 जुलाई से लगभग सभी लोकल ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है। जिसके बाद लोकल यात्रा पर पूर्व निर्धारित किराया ही लिया जाएगा।

यात्रा टिकट:-

*दुर्ग, भिलाई और कुम्हारी के लिए 10 रूपए  का टिकट लेना होगा।

*बालोद और बिलासपुर की यात्रा के लिए 25 रूपए का टिकट |

*राजनांदगांव के लिए 20 रूपए का टिकट |