रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में JCB का टायर फटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो...

रायपुर|राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में JCB के पहिये में हवा भरने के दौरान टायर फटने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी| मृतक राजपाल सिंह और प्रांजन नामदेव मध्यप्रदेश के सतना जिले के निवासी थे| यह मामला रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा का जहां पर आये दिन मजदुरो के साथ हादसे हो रहे है|

घटना राजधानी रायपुर के सिलतरा फेस 2 इलाके की है। यह हादसा धनकुल स्टील में जेसीबी के पहिए में हवा भरने के दौरान हुआ है। इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

जानकारी के अनुसार सिलतरा चौकी क्षेत्र में एक कर्मचारी जेसीबी के टायर को निकालकर हवा भर रहा था। कर्मचारी टायर पर बैठकर लगातार हवा चेक कर रहा था। इसी दौरान टायर अचानक ब्‍लास्‍ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद दोनों कर्मचारी हवा में उछल गए। टायर भी हवा में उछल कर दूर जा गिरा। इससे हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad