हसदेव नदी के तट पर बनेगा प्रदेश का पहला फासिल्स पार्क, CM भूपेश बघेल ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर की घोषणा


रायपुर। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। राज्य में प्रस्तावित समुद्री फासिल्स पार्क का काम जून से शुरू हो जाएगा।यह पार्क कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ शहर में हसदेव नदी के तट पर बनेगा। यह प्रदेश का पहला फासिल्स पार्क होगा। यहां करीब 25 करोड़ साल पुराने समुद्री फासिल्स के समृद्ध संग्रह की खोज की गई है।

 


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की जैव विविधता प्रबंधन समितियों को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2020-21 से जैव विविधता संरक्षण के लिए नए बजट मद का सृजन किया गया है। इससे इन समितियों को हर वर्ष राशि उपलब्ध होगी`।

 इसी तरह सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी भी वनोपज के विक्रय मूल्य की दो प्रतिशत राशि स्थानीय जैव विविधता समिति को दी जाए। उन्होंने बताया कि केवल तेंदूपत्ता के विक्रय से प्रतिवर्ष लगभग एक हजार करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं। इस तरह जैव विविधता प्रबंधन समितियों को हर साल केवल तेंदूपत्ता से लगभग 20 करोड़ रुपये मिलेंगे।

 क्या है फासिल्स

फासिल्स यानी वह समुद्री जीव-जंतु जो करोड़ों वर्ष पहले समुद्र में रहते थे और प्राकृतिक परिवर्तन व पृथ्वी के पुनर्निर्माण में समुद्र के हटने पर उन जीवों के अंश पत्थरों के मध्य दबकर यथावत रह गए थे। यह एक तरह से पृथ्वी के परिवर्तन के वैज्ञानिक साक्ष्य हैं

 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad