Breaking: दंतेवाड़ा में पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग जारी...


दंतेवाड़ा|
 दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है| बताया जा रहा है कि डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है| नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स के साथ जवानों की मुठभेड़ जारी है| इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने की है|

 दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार की रात जवान ऑपरेशन पर निकले थे. मुखबिर की सूचना के अनुसार जवान नक्सलियों के कोर इलाके में जा घुसे. शुक्रवार की सुबह जवानों को देख माओवादियों ने भी फायर कर दिया, जिसके बाद डीजारजी के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया.

 अभी मुठभेड़ जारी हैः एसपी

सूत्रों के अनुसार करीब 2 से 3 अलग-अलग जगहों से जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है| फिलहाल अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है| दंतेवाड़ा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है| ज्यादा जानकारी अभी नहीं आई है|


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad