बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यक्रम “कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना” अब गाँव के चौक चौराहों तक...


कवर्धा |
भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम “कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना” अब गाँव के चौक चौराहों तक पहुँच रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के संगठन संरचना में सबसे महत्वपूर्ण “शक्ति केंद्र” को कार्य विस्तार की मूल इकाई मान कर योजना की गई है जिसमें विस्तारकों को एक शक्ति केंद्र में 100 घंटे का समय दान कर संगठन के कार्य का विस्तार करना होता है। प्रत्येक गाँव में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ साथ खुल कर राजनीतिक चर्चा होती है जिसमें वर्तमान प्रदेश और देश की सरकारों की समीक्षा और गाँव की आवश्यकता के संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ता और बूथ के निवासी अपनी बात रखते हैं। इन सभी जानकारियों को सूची बद्ध भी किया जाता है। 


इसी तारतम्य में ज़िला कबीरधाम के पिपरिया मंडल के शक्ति केंद्रों रबेली, लालपुर, लखनपुर और कान्हाभैरा के बूथों में गत दिनो कार्य विस्तार किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा और मंडल अध्यक्ष शिव कुमार चंद्रवंशी उपस्थित रहे। 

जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया उक्त शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथों के प्रवास में बूथों की कमेटी की समीक्षा और आवश्यकता होने पर गठन का कार्य पूर्ण किया गया। बूथों पर होने वाले भाजपा के वार्षिक छः कार्यक्रमों के लिए बूथ टीम से प्रभारी नियुक्त किए गए साथ ही “मन की बात” कार्यक्रम के लिए भी प्रत्येक बूथ में ज़िम्मेदारी दी गई। बूथों पर महिलाओं से, युवाओं से और किसानों से पृथक पृथक भेंट कर चर्चा की है। 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad