भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसी बैठक का किया गया प्रारंभ...

 


रायपुर। चुनाव का दो दिवसी बैठक का किया गया प्रारंभ | आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 2023 के  चुनाव एवं अन्य विषयों पर उनके प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक आयोजित की जाएगी । आयोजित इस बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी सहित प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहेंगे।