ऑनलाइन ठगी : तांबा आपूर्ति के नाम पर व्यापारी के 50 लाख रुपये हुए पार...


रायपुर। ऑनलाइन ठगी का एक और मामला लोगो के बीच आया है, आरोपित ने अपनी शिकायत थाने में दर्ज कराई है | आपको बता दे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर फर्जी विज्ञापन देकर तांबा आपूर्ति के नाम पर एक व्यापारी से 50 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन रायपुर निवासी महेंद्र पाल सिंह खुराना तांबा कारोबारी हैं। उनसे चक्र ट्रेडर्स कंपनी का संचालक बताते हुए अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया और कहा कि वह तांबे की आपूर्ति करेगा। बातचीत के बाद महेंद्र ने तांबा आपूर्ति के लिए उससे 80 लाख रुपये का सौदा किया। इसके बाद आरोपित व्यपारी ने एडवांस के तौर पर 50 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। सितंबर 2021 में दोनों के बीच यह सौदा हुआ, लेकिन आरोपित ने तांबा की आपूर्ति नहीं की। इस पर महेंद्र जब भी पैसे वापस करने की बात करते तो आरोपित द्वारा जल्द वापस करने की बात कही जाती, लेकिन पैसे वापस नहीं किए। इससे परेशान महेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad