कबीरधाम सहित देश-प्रदेश में मनाया गया अहिल्याबाई होलकर की 297 वीं जयंती, 'जय अहिल्या जय गड़रिया' की चारों तरफ गूंज...

कवर्धा | जिलें के पाली पारा में अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। गड़रिया समाजजनों ने लोक माता अहिल्याबाई की प्रतिमा में पूजा अर्चना कर माल्यापर्ण किया गया और समाज के वरिष्ठजनों ने गड़रिया समाज के कर्तव्यों को नवयुवकों के सामनें रखा। साथ ही समाज की लोक माता अहिल्याबाई की सही मार्गदर्शन चलनें की शिक्षा दिए।

आज गाँव-कस्बों से लेकर देश की राजधानी में लोक माता अहिल्याबाई को याद करतें हुए उनके द्वारा किए हुए समाजहित में कार्य, उनके अंदर बसा दया, करुणा, प्रेम समाजजनों से लेकर आमजनों तक पहुंचाया जा रहा हैं।

पाली पारा में आज अहिल्याबाई होलकर जयंती में गड़रिया समाज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय पाली, संरक्षक दयाल पाली, बद्री पाली, शेरसिंह पाली, कुंजबिहारी पाली, शंकर पाली, बलदाऊ पाली, दुर्गा पाली, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल पाली, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव ऋतु पाली, सामाजिक कार्यकर्ता पार्वती पाली, शारद पाली, कली पाली, सहित महिलाएं भी अधिक संख्या में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad