रायपुर|प्रदेश में यात्रा के लिए ट्रेनों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को रेलवे ने एक बड़ा झटका दिया है| छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले 17 और ट्रेन को करीब एक महीने के लिए रद्द कर दिया गया है| इस बार रेलवे ने ट्रेन रद्द करने का कारण भी नहीं बताया है| अलग-अलग तारीखों में छत्तीसगढ़ से चलने व गुजरने वाली 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है| इसमें बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस व अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस भी शामिल है|
रेलवे बोर्ड ने कहा है कि कुछ गाड़ियो को रद्द किया जा रहा है जिसकी वजह से कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा| इसमें एक्सप्रेस और मेमू दोनों तरह की ट्रेने हैं| रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है साथ ही सहयोग की भी अपील की है|
रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें:
1. 05 से 24 मई, 2022 तक बिलासपुर एवं भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल -बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
2. 05 से 23 मई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर –रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी|
3. 06 से 24 मई, 2022 तक रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी|
4. 05 से 23 मई, 2022 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
5. 06 से 24 मई, 2022 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी|
6. 09 एवं 16 मई, 2022 को नांदेड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12767 नांदेड- – संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी|
7. 11 एवं 18 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12768 संतरागाछी- नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी|
8. 11 एवं 18 मई, 2022 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति – संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी|
9.12 एवं 19 मई, 2022 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी|