अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक उड़ीसा के कटक में संपन्न, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल भी हुए शामिल

रायपुर।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक उड़ीसा प्रदेश के कटक में सम्पन्न हुई।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रमोद चौधरी व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रदीप बेहरा ने किया।

कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री  अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य सुखराम यादव,पूर्व लोकसभा सदस्य डॉ. कर्ण सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष स्वपन कुमार घोष , राष्ट्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, गुजरात शासन में मंत्री वासन भाई अहीर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोम प्रकाश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला यादव , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विधायक पूर्णिमा यादव ने संबोधित किया।।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बलबीर सिंह यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव रखा जिसे सभी प्रदेश अध्यक्षों ने अपना समर्थन देते हुए अपने विचार समाज हित मे प्रकट किए।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संपूर्ण देश के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी व जिले के दायित्व वान पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के द्वारा यादव समाज को संगठित करने व उनके विकास हेतु विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए व उनके कार्य विस्तार की योजना बनाई गई ।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की लंबित मांग पर सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय लेने का निर्णय किया गया।जातिगत - जनगणना कराने और आरक्षण के प्रावधानों के उचित अनुपालन हेतु सरकार पर अतिशीघ्र विचार कर निर्णय हेतु प्रस्ताव पास किया गया।साथ ही आगामी वर्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शताब्दी वर्ष समारोह को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया।

यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल भी सम्मिलित हुए।प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने आगामी सितंबर अक्टूबर में बिलासपुर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रखने की मांग की।यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कटक में सोमवार को आयोजित किया गया था।

जिसमें छग से राष्ट्रीय सचिव डी आर यादव, प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, प्रमुख महासचिव एस डी यादव,राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रदीप यदु, महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजू यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष अलख यादव,  महामंत्री अशोक यादव, बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी यादव, शक्ती जिला अध्यक्ष हीरासाय यादव, सचिव धन्नूयादव, महामंत्री देव यादव, पुरूषोत्तम यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामाश्रय यादव , रायगढ़ जिला अध्यक्ष संतोष यादव सहित छग से लगभग 40 सदस्यों ने सम्मेलन में भाग लिया।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad