कबीरधाम: भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, जिले के प्रतिनिधिमंडल ने दिया न्योता


कवर्धा।
भूपेश बघेल से गुरूवार शाम अपने निवास कार्यालय में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में जिला साहू संघ, कबीरधाम के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को कबीरधाम जिले में आयोजित होने वाले भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का आमन्त्रण दिया। 

जिला साहू संघ कबीरधाम के अध्यक्ष शीतल साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती का कार्यक्रम मई महीने के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। प्रतिनधिमण्डल ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताते हुए कहा कि इससे पूरे छत्तीसगढ़ में साहू समाज का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में धूम-धाम से मनाई जा रही है। प्रतिनिधि मण्डल ने राज्य में जगह-जगह मनाई जा रही भक्त माता कर्मा जयंती में मुख्यमंत्री के शामिल होने पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इससे समाज का मान-सम्मान बढ़ा है। 

इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, धर्मराज साहू, चोवाराम साहू, घनश्याम साहू, सावित्री साहू, होरीलाल साहू,छविराम साहू सहित जिला साहू संघ, कबीरधाम के युवा अध्यक्ष चोवा साहू, जिला संरक्षक चतुर साहू, तहसील संरक्षक नोहर साहू एवं खेलू साहू, सातो राज अध्यक्ष छबीलाल एवं जगमोहन साहू तहसील अध्यक्ष बोड़ला नीलकंठ साहू, जिला मंत्री गिरवर साहू, जिला सचिव मैकलाल, मण्डल अध्यक्ष खैरबना गितेश्वर, तोरण साहू, रौचन, मण्डल अध्यक्ष सिंघनपुरी शंकर साहू, कृष्णा साहू सदस्य, अश्वनी साहू कोषाध्यक्ष मण्डल सोल्वा, आनंद साहू तहसील सचिव लोहारा, सुन्दर साहू सदस्य, नरेश साहू सदस्य, ओमकार साहू सदस्य, सौखी साहू कोषाध्यक्ष मण्डल कुटकीपारा, चंद्रशेखर साहू, डंकेश्वर साहू, महेश्वर साहू सरपंच कुण्डा, पूनम साहू, घनश्याम साहू प्रदेश युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, धरम साहू जिला उपाध्यक्ष, होरीलाल साहू ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण कवर्धा, भागीरथी साहू महामंत्री तहसील पण्डरिया, सावित्री साहू नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला, रामचरण साहू सदस्य, कृष्णा कारेसरा जिला साहू संघ, जलेश्वर साहू सदस्य, धनुष साहू तहसील संरक्षक बोड़ला, भूपेन्द्र साहू कारेसरा, गौतम साहू धनेली, हुलेश साहू खैरा,खेमचंद यादव, प्रकाश साहू, बलदाऊ साहू सरपंच रूसे, हुकुम साहू, डॉ. जालेश्वर साहू भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad