प्रदेश में लुटेरी लड़कियों की गैंग सक्रिय,आय दिन लूटपाट की घटनाओं को दे रहे अंजाम


रायपुर।प्रदेश में आय दिन चोरी डकैती और लूटपाट की खबर सामने आती रहती है। ऐसे ही एक खबर राजधानी रायपुर से आ रही है राजधानी में अब लुटेरी लड़कियों की गैंग भी सक्रिय हो गई है। शहर के सरस्वती नगर थाने में सामने आए लूट की एक घटना से सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती नगर थाना इलाके में अज्ञात आरोपियों ने महिला के गले से चेन पार कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवतियों ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। वारदात से डरी सहमी महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस के मुताबिक जोरा पारा निवासी महिला कांति बाई घर के छट्टी कार्यक्रम का निमंत्रण देने रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी बीच शाम तकरीबन साढे पांच बजे कबीरनगर चौक के पास बाइक अज्ञात युवक और युवती महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित महिला अपने पुत्र के साथ पुलिस थाना पहुंचकर पूरे मामले की सूचना दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।