नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए रूट तय, वनवे होगा अंजोरा हाईवे


राजनांदगांव|
 
चैत्र नवरात्र का पर्व आज से शुरू हो चुका है| नवरात्रि के शुरू होते ही मंदिरों में भक्तों का ताँता लगने लगा है साथ ही अब सड़कों में पदयात्री करने वाले श्रद्धालु भी नजर आने लगे हैं| नवरात्रि में माँ बमलेश्वरी के द्वार जाने वाले पदयात्रियों के लिए सभी क्षेत्र से अलग-अलग रूट बनाए गए हैं। दुर्ग, भिलाई व रायपुर की ओर से आने वाले पदयात्रियों के लिए अंजोरा बाइपास से हाईवे को वनवे किया गया है। यहां से पदयात्री शहर में प्रवेश करते हुए मोतीपुर अंडरब्रिज से सुकुलदैहान, मुसरा अछोली होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेंगे।

पदयात्रियों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईं ओर को पूर्ण रूप से आरक्षित कर दिया गया है। तुमड़ीबोड़, बोरतलाव व खैरागढ़ क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा कर पहुंचते हैं। वहीं मेले के संबंध में जानकारी के लिए नंबर 9425205799 जारी किया गया है। मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति की मानें तो 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसमें तकरीब 4 से 5 लाख श्रद्धालु पदयात्री होंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad