छत्तीसगढ़: प्रदेश के 84 पुलिसकर्मियों का तबादला,पुलिस अधीक्षक ने जारी किया ट्रांसफर का आदेश


बालोद|
प्रदेश के बालोद जिले में कुल 84 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। बालोद पुलिस अधीक्षक ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। ट्रांसफर किये जाने वाले पुलिसकर्मियों में एक उपनिरीक्षक, 9 सहायक उप निरीक्षक और 23 प्रधान आरक्षको समेत 84 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने आदेश में कहा है कि इकाई में पदस्थ 84 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाये गये स्थानों में प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी तौर पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad