छत्तीसगढ़: मंत्रालय कर्मचारी ने घर के 6वे माले से कूदकर दी जान,जांच में जुटी पुलिस


रायपुर।
प्रदेश के नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। कर्मचारी का नाम ओमप्रकाश खैरवार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कर्मचारी ने सेक्टर-27 स्थित आवास के 6वें माले से कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राखी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश खैरवार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पदस्थ था। वह सेक्टर-27 में रहता था। हालांकि अभी तक आत्महत्या का कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची राखी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।