बॉलीवुड स्टार अजय देवगन का आज 53वां जन्मदिन, लेकिन नही मनाएंगे स्टार जानिए क्यों

 

 


मुंबई| बॉलीवुड के हिट अभिनेताओं की सूची में शुमार अजय देवगन 2 अप्रैल यानी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है। बॉलीवुड का सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। अपनी फिल्मों में एक्शन हीरो के रूप में दिखाई देने वाले अजय रियल लाइफ में काफी सिंपल रहना पसंद करते हैं। यहां तक कि उन्हें अपने जन्मदिन पर केक काटना या कोई बड़ा सेलिब्रेशन करना पसंद नहीं है, हालांकि पत्नी काजोल और  पूरा परिवार मिलकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करता है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार अजय देवगन यानी फैंस के चहेते एजे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि इस दिन वह कुछ खास कामों में बिजी रहने वाले हैं।

 

अभिनेता अजय देवगन ने आज अपने जीवन का एक और पड़ाव पार कर लिया है और आज उनके जन्मदिन पर चैत्र नवरात्रि का शुभ दिन भी है। ऐसे में जाहिर तौर पर अजय देवगन पूरे दिन उपवास करेंगे। ऐसे में उनके जन्मदिन का सेलिब्रेशन होना मुश्किल लग रहा है। फिलहाल उनकी मां वीणा देवगन उनके पुराने कार्यालय में पूजा आदि की रस्मों को करेंगी, जिसे हाल ही में पुनर्निर्मित किया गया है। इस पूजा में अजय देवगन भी शामिल हो सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad