जिले के आंगनबाड़ी केंद्र में बड़ा हादसा, 5 बच्चे घायल 3 की हालत गंभीर


बालोद|
जिले के डौंडी विकास खण्ड के भैसबोड़ गांव में बड़ा हादसा हुआ है।भैंसबोड़ स्थित आंगनबाड़ी में पढ़ने गए बच्चे एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दीवार से टाइल्स गिरने से आंगनबाड़ी के 5 मासूम घायल हो गए। 

इस हादसे में 5 बच्चों के घायल होने की खबर जिनमें से 3 की हालत नाजुक बतायी जा रही है। बच्चों को  जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।