छत्तीसगढ़ गड़रिया ढेंगर समाज का प्रदेश स्तरीय विशाल महासभा 24 अप्रैल को, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री,लोकसभा सांसद क्षेत्र के विधायक होंगे मुख्यातिथि



 रायपुर। छत्तीसगढ़ गड़रिया ढेंगर समाज का प्रदेश स्तरीय विशाल महासभा 24 अप्रैल ग्राम पटेवा राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया हैं। समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल पाली ने जानकारी देते हुए बताया   विशाल महासभा में सुबह 11 बजें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा में पूजा अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। उसके बाद समय प्रणाली के अनुसार प्रदेश संगठन,सहित युवा,महिला संगठन का चुनाव किया जाएगा। अलग-अलग जिले के नवनिर्वाचित जिला संगठन पदाधिकारीयों को शपथ दिलाया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ समाजजन,समाज हित मे उत्कृष्ट कार्य,कला,शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन  अलग-अलग क्षेत्र में समाज का नाम रोशन किए हुए, बालक-बालिकाओं,युवा,महिला का सम्मान किया जाएगा। महासभा में गड़रिया के द्वारा बुने हुए कंबल जो पूजा-प्रतिष्ठा में उपयोग किया जाता हैं, उस कंबल को स्टाल में प्रदर्षनी- बिक्री के लिए भी रखा जाएगा।

 

इस दौरान मंच में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं। प्रदेश स्तरीय महासभा के लिए प्रदेश के गड़रिया ढेंगर समाज के पदाधिकारियों से लेकर सामाजिक लोग हर जिले में डोर टू डोर कैंपेन कर रहें हैं। साथ ही समाजवासियों से मिलकर विशाल महासभा में अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए आमंत्रित भी कर रहें हैं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजनांदगांव प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद संतोष पांडेय,डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल,नवनिर्वाचित खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर होंगे। समाज के विशाल महासभा के लिए प्रदेश संगठन से लेकर युवा, महिला संगठन सहित समजवासी जोर शोर से तैयारी में लगें हुए हैं। महासभा में प्रदेश भर से हजारों के ताँगात में समाजजन शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad