खैरागढ़ उपचुनाव में मतगणना जारी,मोहन मरकाम का दावा 20 हजार से अधिक वोटों से जीत रही कांग्रेस


राजनांदगाव| 
खैरागढ़ उपचुनाव में मतगणना शुरू हो चुकी है| शुरुआती रुझान में कांग्रेस लगातार आगे चल रही है| उपचुनाव में कांग्रेस की जारी बढ़त को लेकर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बयान सामने आया है| मरकाम ने कहा कि मै खैरागढ़ की जनता को बहुत धन्यवाद देता हूं| कांग्रेस पार्टी की नीतियां और हमारी सरकार की नीतियों,उपलब्धियों और योजनाओं के कारण वहां की जनता ने विश्वास किया है।शुरूआती रुझान देखकर यही लग रहा है कि हमारी प्रत्याशी भारी मतों से जीत कर आएंगी।

पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मंत्री और पदाधिकारियों ने 40 से अधिक डिग्री में पार्टी के लिए प्रचार प्रसार किया था। 40 डिग्री से अधिक किस तापमान में जो पसीना बहाया है उसी का परिणाम अब दिख रहा है। खैरागढ़ उपचुनाव हमारे लिए सेमीफाइनल था| 2023 के फाइनल में जाने से पहले सेमीफाइनल जीतना जरूरी था। 20,000 से अधिक मतों से जीत कर हमारी प्रत्याशी यशोदा वर्मा जीतकर आएंगीजीत का मुख्य वजह जिला बनाने का घोषणा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad