अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पंडरिया शक्कर कारखाना के श्रमिक,15 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन


कवर्धा|
पंडरिया शक्कर कारखाना के श्रमिक कल्याण संघ ने अपने 15 सूत्री पूर्व में दिए गए मांग को और वर्तमान मांग गोदाम में अनावश्यक श्रमिक रखे हैं जिसे लेकर पंडरिया शक्कर कारखाना श्रमिक कल्याण संघ के बैनर तले पदाधिकारी,अध्यक्ष रमाशंकर विश्वकर्मा,सचिव अजय बंजारे,यूनियन प्रवक्ता संतराम वर्मा,सदस्य बिसेन साहू,सदस्य अश्वनी साहू अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठे है|

श्रमिक कल्याण संघ के 15 सूत्री मांग इस प्रकार हैं:

1 पंडरिया शक्कर कारखाना के शक्कर गोदाम में 20 से 25 नया श्रमिको को अनावश्यक कार्य पर रखा गया है,जिसे बाहर करने बाबत|

2 सभी ठेका श्रमिक के कर्मचारियों का समान कार्य समान वेतन दिया जाए|

3 वर्तमान महंगाई को देखते हुए रेस्ट दिवस को बंद किया जाए पूर्व में आवेदन का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है |

4 प्रोग्रामर में पदस्थ ठेका श्रमिक के कर्मचारी का डिग्री की जांच कर नियुक्त किया जाए|

5 अधिकारी एवं कर्मचारी के द्वारा बताया गया है कि सप्ताह में एक भी दिन अनुपस्थित है तो उसका वीकली आफ नहीं दिया गया है जिसकी जांच करें|

6 ठेका श्रमिक के कर्मचारियों का वीक ऑफ़ कम कम दिन बना है उसे सुधार कर पेमेंट किया जाए|

7 पूर्व में स्टोर भ्रष्टाचार को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया गया था जिसका अभी तक जांच कर निराकरण नहीं किया गया है जिसे तत्काल जांच किया जाए और कारवाही किया जाए|

8 ठेका श्रमिक की कर्मचारियों का माह का पेमेंट सप्ताह के अंदर किया जाए|

9 आउटसोर्सिंग बंद किया जाए उसके स्थान पर लोकल कर्मचारियों को प्राथमिकता दिया जाए|

10 ठेका श्रमिक के कर्मचारियों को किसी भी बैंक से पर्सनल लोन नहीं मिलता प्लान में कार्यक्रम सभी कर्मचारियों को पर्सनल लोन मिलना चाहिए |

11 पूर्व में दिए गए गाड़ी पार्किंग मांग को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए|

12 ठेका श्रमिक के सभी कर्मचारियों को सुरक्षा हेतु जूता हेलमेट ड्रेस आदि सामग्री श्रमिकों को तत्काल उपलब्ध कराया जाए |

13 श्रमिकों का पेमेंट श्रमिको को सूचना दिए बिना क्यों रोका गया है|

14 श्रमिक अपने कार्य पर उपस्थित रहने के बाद भी पंचिंग मशीन में अनुपस्थिति दिखाता है जिसको सुधरवाने के लिए टाइम ऑफिस के अधिकारियों के पास जाते हैं तो बार-बार घुमाया जाता है इससे कर्मचारी परेशान रहते हैं|

 15 कल्याण संघ के जितने भी श्रमिक कर्मचारी मेंटेनेंस कार्य में एक साथ बुलाया जाए और श्रमिकों को मेंटेनेंस कार्य के कार्य रखा जाए|