कवर्धा: जिले को 14 नए डॉक्टरों की सौगात देने पर सावित्री साहू ने कैबिनट मंत्री मो अकबर को कहा धन्यवाद


कवर्धा। जिले में जिलावासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उलब्ध कराने के उद्देश्य से  एक साथ 14 डॉक्टरों व बोड़ला ब्लाक में एक साथ 6 डॉक्टरों की सौगात मिली है। इसके लिए सावित्री साहू ने वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर को पूरे बोड़ला ब्लाक की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

मंत्री अकबर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सावित्री साहू ने कहा कि मैं मंत्री मोहम्मद अकबर को धन्यवाद एवं साधुवाद देती हूं और ईश्वर से कामना करती हूं की ऐसा कद्दावर मंत्री कबीरधाम जिले को हर समय मिलते रहे ताकि कबीरधाम जिलेवासियों का भला होता रहे। हमने छत्तीसगढ़ में 15 साल के डॉ रमन सिंह के सरकार भी देंखे है डॉ रमन सिंह का कबीरधाम गृह जिले होने के बाद भी 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहते हुए भी कबीरधाम जिला के अस्पतालों को एक साथ 14 डॉक्टर  नहीं दिया था लेकिन छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की सरकार ने, भूपेश बघेल की सरकार ने, मोहम्मद अकबर की सरकार ने कबीरधाम जिला को 14 डॉक्टर एवं बोड़ला ब्लाक को 6 डॉक्टर की नियुक्ति कर एक इतिहास रचा है जिसके लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भपेश बघेल एवं मोहम्मद अकबर को बहुत बहुत साधुवाद देती हूँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad