IPL अपडेट: महेंद्र सिंह धोनी ने छोंडी कप्तानी, जानिए किसे मिली CSK की कमान....


नई दिल्ली| आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है| इसके लिए सभी टीमों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है| सीएसके टीम आईपीएल की सफल टीमों में से एक हैचेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब जीता था| इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है| महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है| उनकी जगह उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी गई है| धोनी बतौर खिलाड़ी आगे भी टीम के साथ खेलते रहेंगे|चेन्नई टीम ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था| 

जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था| जबकि धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया। इससे यह शुरुआत में ही अंदाजा लग गया था कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। उनके अलावा मोईन अली को 8 करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

40 साल के धोनी 2008 में लीग की स्थापना के बाद से सीएसके के कप्तान रहे हैं और यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है| वह पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं| सुनील गावस्कर ने भी माना है, ‘रवींद्र जडेजा पिछले कुछ वर्षों में एक खिलाड़ी के रूप में जिस तरह से परिपक्व हुए हैं, जिस तरह से जिस तरह से परिपक्व हुए हैं, जिस तरह से अपने खेल के संदर्भ में उन्होंने तालमेल स्थापित किया है और जिस तरह से वह मैच की परिस्थितियों के अनुसार खेलते हैं|

आपको बता दें कि ओपनिंग मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को होगा| चेन्नई मैनेजमेंट ने कप्तानी में यह बड़ा फेरबदल का फैसला टूर्नामेंट के आगाज से ठीक दो दिन पहले ही पहले ही लिया है| जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम इस बार अपना खिताब बचाने और 5वां टाइटल जीतने के इरादे से  मैदान में उतरेगी| 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad