रायपुर| छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन(CGPSC) की ओर से स्टेट सर्विस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है| जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो CGPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं| आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस एग्जाम का आयोजन 13 फरवरी 2022 को किया गया था| जिसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 30 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया था| आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू हुई थी|
सीजीपीएससी की ओर से जारी इस वैकेंसी में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया था| आंसर-की में आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट 21 फरवरी 2022 थी| उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आगे की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं|
आपको बता दें कि इस वैकेंसी के माध्यम से कैटेगरी वाइज कुल 171 पदों पर भर्तियां होंगी| इसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 69 सीटें रखी गई हैं| इसके अलावा ओबीसी के लिए 25 सीटें, एससी के लिए 23 और एसटी के लिए 54 सीटों पर भर्तियां होनी है|
आप इस प्रकार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं|
- वेबसाइट की होम पेज पर Whats New पर क्लिक करें|
- अब WRITTEN EXAM RESULT – STATE SERVICE (PRELIMS) EXAM-2021 (08-03-2022) के लिंक पर जाएं|
- यहां CGPSC SSE Prelims Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें|
- अब पीडीएफ फाइल खुल जाएगी|
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं|