विधायक ममता चंद्राकर ने कबीरधाम महिला संरक्षण अधिकारी के क्रियाकलापों के जांच की, की मांग...क्षेत्रवासियों द्वारा लगाए गए हैं कई गम्भीर आरोप...


कवर्धा| जिले में पदस्थ महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के खिलाफ क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार शिकायत करने के मामले को गम्भीरता से लेते हुए कबीरधाम विधायक ममता चंद्राकर ने महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के खिलाफ उनके कार्यो की जांच की मांग महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से की हैं| विधायक द्वारा शिकायती पत्र में लिखा है कि कबीरधाम में पदस्थ महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के ऊपर क्षेत्रवासियों द्वारा कई गम्भीर आरोप लगाए गए हैं जिसकी जांच आवश्यक है| 

विधायक चंद्राकर ने महिला विकास मंत्री से शिकायती पत्र में ये भी अनुरोध किया है कि जब तक क्षेत्रवासियों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच नही हो जाती तब तक महिला संरक्षण अधिकारी नितिका डड़सेना के कार्य की संविदा अवधि न बढाई जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad