पुलिस का जवान रोज हैंडपंप से बेजुबान जानवरो को पिलाता है पानी, सोशल मीडिया में हो रही सराहना....


कवर्धा| गर्मी की शुरुवात होते ही वनांचल क्षेत्रो में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है वही दूसरी ओर नदी तालाब सुख जाते है जिसके कारण इंसान तो इंसान जानवरो को अपनी प्यास बुझाने,पानी के लिए दूर जाना पड़ता है| लेकिन बेजुबान जानवरो की कोई सुध नही लेता, पर कवर्धा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पुलिस का जवान हर रोज हैंडपंप से बेजुबान जानवरो को पानी पिलाता है| जानवरों को पानी पिलाते जवान का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है| 

आपको बता दें कि यह जवान नेशनल हाइवे पर बोड़ला से चिल्फ़ी के बीच झुंड में खड़े जानवरो को हैंड पंप से पानी निकालकर पिलाया जा रहा है| पानी पिलाने वाला जवान 112 टीम के जवान है, सोशल मीडिया में जवान की काफी सराहना हो रही है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad