रायपुर के अक्ष सोनी का डांस इंडिया डांस में सलेक्सन, गन्ना रस बेंचकर पिता ने कराई तैयारी .....


रायपुर।
टेलीविजन के पॉपुलर डांस रिएलिटी शोडांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 5 में रायपुर के 6 साल के अक्ष सोनी का चयन हुआ है| अक्ष का एक प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसमें साउथ इंडियन फिल्म पुष्पा के सुपरहिट सॉन्ग श्रीवल्ली पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं| अक्ष का परफॉर्मेंस देख शो के जज रेमो डिसूजा भी हैरान हो गए और बोले इसने मुझे भी झुका दिया| रायपुर के शक्ति नगर निवासी अक्ष कक्षा पहली का छात्र है। शनिवार को शो में उसके पैरेंट्स भी नजर आए। उन्हें वेद कनपन ने कोरियोग्राफ किया है| अक्ष के पिता लक्ष्मीप्रसाद सोनी ने बताया, मेरा बेटा जब नर्सरी में था तब से डांस में इंट्रेस्ट लेने लगा था। हमने उसकी रुचि को देखते हुए उसी दिशा में आगे बढ़ाया। इससे पहले उसे कुछ और रियलिटी शो में लेकर गए लेकिन सलेक्शन नहीं हो पाया। आज हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है कि बेटे का टैलेंट सिर्फ हम नहीं बल्कि सारी दुनिया देख रही है।


 मिली जानकारी के अनुसार अक्ष के पिता गन्ना रस की दुकान चलाते है| अक्ष के चयन पर पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है| चयन को लेकर अक्ष के पिता लक्ष्मी प्रसाद सोनी ने बताया कि कुछ महीने पहले ऑनलाइन वीडियो भेजे थे| इसके बाद कोलकाता बुलाया गया और वहां एक ऑडिशन हुआ| इसके बाद मुंबई बुलाया गया है, यहां टीवी शो शुरू हो रहा है| टीवी वालों ने परिवार वालो को भी बुलाया था|

 

 

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad