यूक्रेन से सकुशल लौटे छत्तीसगढ़ के छात्र गणेश यादव , जिले के सत्यापन प्रभारी गोपाल साहू ने छात्र से मुलाकात कर दी बधाई


मुंगेली|
जिले के सत्यापन प्रभारी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल साहू लोरमी में आयोजित भाजपा मंडल की बैठक,बूथ क्रमांक 105,106 ग्राम सराईपतेर में हुए शामिल| उन्होंने यूक्रेन से सकुशल लौटे लोरमी निवासी गणेश यादव से मेल मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और सकुशल लौट आने पर बधाई दी | 



उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।  पार्टी के आजीवन सहयोग निधि के संबंध में भी चर्चा कर जानकारी ली। इस दौरान पूर्व विधायक लोरमी तोखन साहू , मुंगेली भाजपा जिला अध्यक्ष सैलेश पाठक ,भाजपा युवा मोर्चा मंडल पंडरिया अध्यक्ष नरोत्तम साहू ,भाजपा आईटी सेल मंडल सयोंजक पंडरिया हरि साहू एवं मुंगेली जिला,लोरमी मंडल के पदाधिकारीगण, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र के प्रभारी,बूथ अध्यक्ष,बूथ पालक, पन्ना प्रभारी और ज्येष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.