छत्तीसगढ़: ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले दो कॉन्स्टेबल बर्खास्त


दुर्ग।
प्रदेश के दुर्ग जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले दो कॉन्स्टेबल को बर्खास्त कर दिया गया है। दुर्ग पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। नवआरक्षक 633 देवव्रत सिंह, आरक्षक(जी.डी.) के पद पर 15 जनवररी 2013 को भर्ती हुआ था। वहीँ नवआरक्षक 77 विक्रम सिंह, आरक्षक(जी.डी.) के पद पर दिनांक 1 फरवरी 2011 को भर्ती हुआ था।

नवआरक्षकों के द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं लगातार अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने पर उसे छोटी एवं बड़ी सजा के माध्यम से दण्डित कर सुधार का समुचित एवं पर्याप्त अवसर प्रदाय किया गया था, किन्तु नवआरक्षकों के द्वारा अपने कार्य एवं आचरण में किसी प्रकार का कोई सुधार प्रदर्षित नही किए जाने से नवआरक्षक 633 देवव्रत सिंह एवं नवआरक्षक 77 विक्रम सिंह को 30 मार्च 2022 यानि आज से  सेवा से पृथक किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad