दिवालिया होने की कगार पर श्रीलंका, आर्थिक संकट से जूझ रहें लोग देश छोड़ने को मजबूर...अवैध तरीके से आ रहे भारत


सिलोन|
श्रीलंका में बेकाबू होती महंगाई और आर्थिक संकट से मजबूर लोग अपना देश छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं| ये लोग अपना देश छोड़कर भारत का रुख कर रहे हैं| पड़ोसी देश श्रीलंका में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। यहां एक किलो शक्कर 290 रुपए की, एक किलो चावल 500 रुपए का और 400 ग्राम दूध 790 रुपए में बिक रहा है।

पड़ोसी देश में महंगाई लोगों को भुखमरी की ओर धकेल रही है। देश दिवालिया होने की कगार पर है, इसलिए नाउम्मीद हो चुके कुछ परिवार अवैध तरीके से भारत आ रहे हैं। भारत लाने के बदले मछुआरों ने उनसे 50 हजार से 3 लाख रुपए तक ले लिए।

आपको बता दें कि, श्रीलंका में बेकाबू होती महंगाई के कई कारण हैं| श्रीलंका की अर्थव्यवस्था लगभग पूरी तरह से टूरिज्म पर निर्भर है परन्तु कोरोना संकट के कारण देश का टूरिज्म सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ| इसके साथ ही सरकारी खर्च में बढ़ोतरी और टैक्स में कटौती ने हालात को और बदतर बना दिया| चीन का श्रीलंका पर 5 अरब डॉलर से अधिक कर्ज है| पिछले साल उसने देश में वित्तीय संकट से उबरने के लिए चीन से और 1 अरब डॉलर का कर्ज लिया था| 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad