प्रदेश में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्यवाही शुरू , भिलाई निगम क्षेत्र के संडे मार्केट में चलाया गया बुलडोजर.....


दुर्ग|
प्रदेश में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्यवाही शुरू हो गयी है| लगभग 200 से अधिक अवैध कब्जा करने वालों पर पुलिस बल की सुरक्षा में प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है| यह कार्रवाई दुर्ग जिले के भिलाई निगम क्षेत्र के संडे मार्केट में की गई है| 300 से अधिक पुलिस और निगम प्रशासन की टीम दर्जन भर बुलडोजर लेकर पहुंची है और अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई कर रही है| 

आपको बता दें कि भिलाई नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सुपेला के संडे मार्केट में सुबह 4 बजे से जिला प्रशासन और पुलिस बल के लगभग 300 जवान और कर्मचारी दर्जनभर बुलडोजर लेकर पहुंच गए हैं| उसके बाद सुपेला से शांति नगर जाने वाले रोड पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 200 से अधिक अवैध कब्जा धारियों के कब्जित जमीन पर बुलडोजर चलाकर कार्यवाही की|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad