ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैण्ड मार्ग का होगा चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य....


कवर्धा|
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि नग पालिका परिषद कवर्धा क्षेत्रांतर्गत प्रमुख मार्ग ठाकुर देव चौक से जुनवानी मार्ग होते हुए हाईटेक बस स्टैण्ड तक चौड़ीकरण कार्य के लिए 3 करोड़ एवं कैलाश नगर मार्ग से जेवडन कला तक 2 करोड़ 50 लाख रू. को छत्तीसगढ़ बजट में शामिल किया गया है नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर सड़क चौडीकरण व नवीन सड़क निर्माण की स्वीकृति हेतु आभार व्यक्त किया है।

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ सरकार संवेदनशील सरकार है छत्तीसगढ़ बजट सभी वर्गो के सुख सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किये जाने का प्रयास किया गया है उन्होनें कहा कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के प्रमुख मांगो को शामिल कर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है नगरीय क्षेत्र के दो प्रमुख मार्गो का चौड़ीकरण व नवीन सड़क निर्माण हेतु 5 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति प्रदान किया गया है।

जेवडन मार्ग में पक्की सडक निर्माण से आवगमन सुगम होगा-ऋषि कुमार शर्मा

कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के कवर्धा प्रवास के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने ठाकुर देव चौक से लेकर जुनवानी मार्ग होते हुए नवनिर्मित हाईटेक बस स्टैण्ड से ठाठापुर मार्ग जुनवानी जंक्शन तक मार्ग का चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य किये जाने एवं कैलाश नगर मार्ग से लेकर वार्ड क्रं. 08 नहर पार हाते हुए ग्राम जेवड़न कला तक पक्की सड़क निर्माण किये जाने की मांग की थी। कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के निर्देशानुसार संबंधित विभाग से कार्य योजना प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव दिया था जिसे वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट शामिल कर उक्त दोनो कार्य हेतु क्रमशः 3 करोड़ व 2 करोड़ 50 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान की गई है अब उक्त दोनो मार्ग बन जाने से आवागमन सुगम होगा।


आवागमन में होगी सुविधा

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विगत दिनो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ ठाकुर देव चौक घोठिया मार्ग से लेकर जुनवानी तक सड़क मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग चौड़ीकरण किये जाने हेतु निरीक्षण किया था। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड जाने वाले मार्ग ठाकुर देव चौक घोठिया मार्ग से आगे का रास्ता संकीर्ण होने के कारण आवागमन प्रभावित होता है जिसका चौड़ीकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक था चौड़ीकरण हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, सब इंजीनियर के साथ स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार कर प्रेषित किया गया था। जिसे छत्तीसगढ़ बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान किया गया है अब जल्द ही संकीर्ण मार्ग से लेागो को निजात मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad