महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में अपने को स्थापित करने के लिए खुद को करना पड़ता साबित: डॉक्टर ममता साहू


रायपुर| प्रदेश महिला प्रकोष्ठ साहू समाज के द्वारा महिला सम्मान एवं महिला दिवस कार्यक्रम कर्मा धाम में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू अध्यक्षता चित्रलेखा साहू उपाध्यक्ष पर्यटन मंडल ने किया|

 

कार्यक्रम का संचालन रायपुर जिला संयोजिका किरण साहू ने किया,धमतरी व महासमुंद जिला द्वारा सुआ नृत्य प्रस्तुत किया गया, रायपुर जिला द्वारा आकर्षक नृत्य किया गया। छत्तीसगढ़ की महिला धुमाल पार्टी ने अपनी प्रस्तुति दी। विभिन्न जिलों से महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थी सभी जिलों का ड्रेस कोड था विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया।

 

डॉक्टर ममता साहू ने अपने उद्बोधन में कहा की महिलाओं को अपनी शक्ति का एहसास कराना जरूरी है, महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में अपने को स्थापित करने के लिए साबित करना पड़ता है। पुरुष प्रधान देश में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। हमें समाज से कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है और अपने आप में सुधार करने की जरूरत है सभी महिलाओं को महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आयोजक गणों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई।

 

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरिता साहू,यामिनी साहू प्रदेश संयोजिका साहू समाज महिला प्रकोष्ठ, साधना साहू,परिणीता साहू, सती साहू, पद्मिनी साहू कोरबा, जानकी साहू दंतेवाड़ा व अन्य अतिथि गण उपस्थित थे |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad