रायपुर। बलौदा बाजार जिले के ग्राम तमोरी में आज महिला सम्मेलन व किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री फूलबासन यादव उपस्थित रहीं। इस दौरान पद्मश्री फूलबासन यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला समूह की महिलाओं को गांव वालीं हल्दी मिर्च पाउडर के बारे में बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान कल्याण संघ की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जमुना देवी सिरमौर, स्टार प्रचारक व एक्ट्रेस वीना सेंड्रे, किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव, माधुरी यदु, प्रदेश प्रमुख महासचिव खुमेशवर यादव, दुर्गेश वर्मा रविकांत राजपूत, चंदन यादव, जिला अध्यक्ष लेख राम निषाद बेमेतरा किसान कल्याण किसान संगोष्ठी के आयोजन करता जिला अध्यक्ष मनीष दीवान ग्रामीण एवं साथ में मनु यादव जी जिला अध्यक्ष ,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लीला घृतलहरे साथ में ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुकीर्ति राजपूत सिंह आसपास के किसान भाई बहन इस कार्यक्रम में एवम् ग्राम म के सरपंच भी मौजूद रहे।