दर्दनाक: कवर्धा से लखनऊ जा रही बस पलटी, 3 यात्रियों की मौके पर मौत...30 घायल...


कवर्धा| एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां कवर्धा से शहडोल होकर लखनऊ जाने वाली भोरमदेव ट्रेवल्स की बस सिंहपुर थाना क्षेत्र के पथखई घाट में पलट गई। बस में सवार 3 यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 30 यात्री घायल है, जिसमें 5 गंभीर घायल हैं। सभी घायलों को रात में ही पुलिस की मदद से जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।


बता दें कि घटना देर रात लगभग 12.00 बजे की है। जहां सिंहपुर थाना प्रभारी रामेश्वर उसके ने बताया की बस क्रमांक सीजी 09 जेएम 6758 कवर्धा से लखनऊ जा रही थी। रास्ते में पद खाई घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई गई है, जिसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहली प्राथमिकता उपचार थी अब दोपहर तक सब की पहचान कर ली जाएगी।


हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। इस बस दुर्घटना की जानकरी लगते ही शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य ने घायलो को उपचार के लिए भिजवाया और अस्पताल पहुंचकर घायलो से मुलाकात कर उनकी हालत का जायज़ा लिया।