छग के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़, डीआरजी के 2 जवान घायल,कई माओवादियों को भी लगी गोली....


सुकमा|
प्रदेश के सुकमा जिले में रविवार की सुबह 
DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुईइस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी हुयी जिसमें सुकमा DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं। लगभग आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में DRG के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें साथी जवानों द्वारा घायल जवानों को मौके से निकाल कर सुकमा जिला अस्पताल लाया गया है। घायल जवानों का नाम चमरू राम पोयाम और नेहरूलाल कश्यप बताया जा रहा है। जवानों को मामूली चोटें ही आई हैं। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। मामला जिले के केरलापाल इलाके का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिचोरगुड़ा के पास भारी संख्या में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार सुकमा से DRG की टीम को रवाना किया था। सुबह करीब 10 बजे जब सर्चिंग करते हुए जवान जंगल में पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर कर दिया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

आपको बता दें कि मुठभेड़ बंद हो चुकी है, वहीं जवान अभी भी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग लगातार जारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad