कबीरधाम NSUI ने कराया भाजपा नेता राजेश मूणत पर FIR, तत्काल गिरफ्तार करने की मांग

 


आज दिनांक 08/02/2022 को कबीरधाम NSUI के द्वारा छात्र नेता विवेक जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा नेता राजेश मूणत के खिलाफ कबीरधाम SP आफिस जाकर FIR कराया गया।

अभी हाल में कुछ दिवस पूर्व भाजपा के प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत एवं उनके साथियों के द्वारा सार्वजनिक रूप से अमर्यादित भाषा का उपयोग एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवा साथियों के साथ मारपीट की गई है। जो कि कानून के विरुद्ध कृत्य है।

 छात्र नेता विवेक जायसवाल ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अमर्यादित भाषा का उपयोग निंरतर किया हैं, जिससे हम सभी को ठेस पहुँची है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत एवं उनके साथी निरंतर अभद्रता कृत्य कर रहे है, चाहे अपशब्दों का उपयोग हो या पुलिस के साथ हाथापाई, सार्वजनिक रूप से गालीगलौज जैसी घटना घटित हुई है जिसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में NSUI प्रदेश अध्यक्ष  नीरज पाण्डेय  के निर्देशानुसार सभी जिलों में FIR कराया जाएगा जिसके तहद कबीरधाम NSUI द्वारा  भाजपा नेता राजेश मूणत के खिलाफ FIR कराकर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई।FIR करने पहुचे छात्र नेताओं में पूर्व जिला सचिव सोनू ,युथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा, पूर्व जिला संयोजक बृजेश चन्द्रवंशी, मोंटू चन्द्रवंशी, राहुल यादव , विकास चन्द्रवंशी, सैम अहिरवार,पप्पू निर्मलकर , डाकेस कौशिक ,सूरज कौशिक सहित NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहें