रायपुर। मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं प्रियंका गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने यूपी में मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 40 महिला पदाधिकारी उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं और एक एक पदाधिकारी को एक एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।
सभी महिलाएं योगी आदित्यनाथ के लिए, कमल फूल के लिए वोट मांगने के लिए महिलाएं बूथ स्तर तक जा रही है और प्रचार में जुटी हुई हैं। श्रीमती शिवानी राजपूत के साथ श्रीमती विभा अवस्थी श्रीमती चंपा देवी पावली महामंत्री श्रीमती मीनल चौबे श्रीमती सुषमा खलको प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शैलेंद्र परगनिहा प्रदेश मंत्री, श्रीमती कल्याणी साहू सीमा साहू सोना वर्मा उपासना चंद्राकर ओजस्वी मंडावी, उमा शर्मा,मिली बनर्जी मिनी पांडे लीला साहू समेत महिला पदाधिकारी प्रचार प्रसार में लगी हुई है।