दुर्ग संभाग स्तरीय किसान सम्मान व किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन, पद्मश्री फूलबासन समेत 300 किसानों को किया सम्मानित



बेमेतरा। ग्राम परपोड़ा में किसान कल्याण संघ द्वारा रविवार को किसान सम्मान व किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी मौर्य, पद्मश्री फूलबासन बाई, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जमुना देवी सिरमौर, स्टार प्रचारक वीना सेंड्रे व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव समेत संघ के प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए।



इस दौरान किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी मौर्य ने कहा कि किसान कल्याण संघ किसान हीत में कार्य कर रहा है। किसानों की समस्याओं और मुद्दों को उठाने के लिए ही बना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जमुना देवी सिमौर जी ने महिलाओं को आगे आने के लिए कहा और हमारा किसान कल्याण संघ में 10 राज्यों में महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। साथ में छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में एवं प्रदेश, संभाग में भी महिलाओं की भागीदारी है वहीं पद्मश्री फूलबासन बाई ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए किसानों को जागरूक करने व महिलाओं को भी संगठन में जोड़ने को लेकर सराहनीय प्रयास कहा। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने कहा कि किसान कल्याण संघ द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार किसान हीत में कार्य किया जा रहा है। इसके पहले अम्बिकापुर और बिलासपुर संभाग में किसान भाईयों को सम्मानित व जागरूक किया जा चुका है।  



इस बार सम्मान समारोह का कार्यक्रम दुर्ग संभाग में रखा गया। यह आयोजन किसानों को जागरूक करने के लिए है। आने वाले दिनों में किसानों को निशुल्क बिजली और पानी की मांग को लेकर किसान कल्याण संघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष माधुरी कैवर्त  के द्वारा किसान भाइयों को उन्नत खेती करने के लिए कहा साथ में सुनीता यादव सभापति नारी शक्ति को आगे के लिए प्रेरित किया वही बस्तर संभाग अध्यक्ष तारा यादव जी के द्वारा आगामी 17 अप्रैल को बस्तर संभाग में कार्यक्रम रखने के लिए कहा स्टार प्रचारक वीणा सेंद्रे जी के द्वारा छत्तीसगढ़, भारत देश में किसानों के लिए हमेशा वह तन मन धन से सहयोग करने के लिए कहा ,उत्तर प्रदेश से आए प्रदेश अध्यक्ष अनूज मौर्य जी ने पूरे भारत देश में किसान कल्याण संघ का झंडा फहराएंगे करके कहा, इसी प्रकार से सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात कही जिसमें प्रमुख रुप से किसान कल्याण संघ के रामकृष्ण साहू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष , प्रदेश प्रमुख महासचिव खुमेश्वर यादव ,प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार साहू सूरजपुर ,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश दुबे सूरजपुर ,दुर्गेश कुमार वर्मा प्रदेश महामंत्री ,प्रदेश संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ पार्वती यादव किसान कल्याण संघ के संरक्षक माधुरी यदु जी , रायपुर जिला अध्यक्ष चंदन यादव ,कवर्धा जिला अध्यक्ष नरेश साहू ,बालोद जिला अध्यक्ष गिरीश साहू ,दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष पुकार चंद्राकर ,बलोदा बाजार ग्रामीण अध्यक्ष मनीष दीवान  ,बेमेतरा  जिला अध्यक्ष मेघनाथ जी ,बेमेतरा ग्रामीण जिला अध्यक्ष लेखराम निषाद, बलरामपुर जिला अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल ,बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष कमल पटेल ,बिलासपुर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ज्योति चंद्राकर, जिला महामंत्री अंजू यादव बिलासपुर, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष खिलेश्वरी मिथिलेश ,अश्वनी यादव जिला महामंत्री कवर्धा ,सुनील कुमार जोशी जिला उपाध्यक्ष कवर्धा ,अनूप कुमार जयसवाल जिला मीडिया प्रभारी सूरजपुर, प्रचार प्रसार मंत्री मंसाराम पटेल कबीरधाम ,वहीं कार्यक्रम के आयोजक रविकांत सिंह राजपूत ने बताया कि संगोष्ठी में किसानों की समस्याओं को भी सुना गया और उसके समाधान हेतु किसान कल्याण संघ के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन बाई, एक्ट्रेस वीना सेंड्रे समेत तकरीबन 300 किसानों और पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें बस्तर संभाग, बिलासपुर संभाग ,सरगुजा संभाग ,रायपुर संभाग एवं कार्यक्रम स्थल दुर्ग संभाग समेत प्रदेश भर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी साथ में किसान भाई बहन,शामिल हुए।