गणतंत्र दिवस पर उल्लेखनीय कार्य के लिए चंद्रकांत यादव सम्मानित

 गणतंत्र दिवस पर उल्लेखनीय कार्य के लिए चंद्रकांत यादव सम्मानित

कार्यालय पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिया गया सम्मान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे ने किया सम्मान


कवर्धा:- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सेल टीम रक्षा में महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए संचालित अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वालों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में परामर्श, जन जागरूकता के उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन परियोजना आस्था समिति, कवर्धा को सम्मानित किया गया। आस्था समिति के द्वारा चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना के माध्यम से कबीरधाम जिले में देखरेख एवं संरक्षण के जरूरतमंद बच्चों को जिला प्रशासन, पुलिस, बाल कल्याण समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग, अन्य शासकीय विभागों के साथ बेहतरीन सामंजस्य स्थापित करते हुए कोविड-19 के कठिन दौर में सराहनीय प्रयास किया गया।जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे मुख्य अतिथि के कर कमलों से चंद्रकांत यादव ने सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर  मोनिका सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय,  रमा कोष्ठी निरीक्षक प्रभारी महिला सेल,  भुवनेश्वरि साहू उप निरीक्षक प्रभारी थाना कोतवाली कवर्धा, रोमन चंद्रवंशी आरक्षक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस उपलब्धि पर चंद्रकांत यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिसमें राजेश कुमार गोयल कार्यक्रम प्रबन्धक, गोपाल प्रसाद सिंगरौल कोषाध्यक्ष, निशा यादव, चित्रारेखा राडेकर, लक्ष्मीनारायण सोनवानी, हितेश कुमार, संजय बघेल, सविता कार्के, प्रभा जागडे़, महेश निर्मेलकर, रामलाल पटेल, तब्बसूम खान एवं आस्था समिति के कार्यकर्ता ने बधाई दी है।