मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन




रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा उत्तराखंड में 500 रूपए में सिलेंडर देने की घोषणा करने पर रायपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा संतोष साहू की नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता से किए हुए वादे पूरा कर नहीं पा रहे हैं और उत्तराखंड में जाकर के चुनावी घोषणा कर रहे हैं। 



छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देने की बात हुई थी , 5 लाख बेरोजगार लोगों को  बेरोजगारी भत्ता का जो झूठा वादा किया गया और शराबबंदी की बात भी झूठी निकली, ऐसे झूठे मुख्यमंत्री  उत्तराखंड में घोषणा करते है। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सड़क  की लड़ाई लड़ेगी । धरना  प्रदर्शन  फाफाडीह मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष  डॉ ममता साहू,  मंडल अध्यक्ष गोरे लाल नायक, ललिता यादव, सावित्री जगत, बंदना राठौर, वंदना मुखर्जी, कामिनी देवांगन, मिली बनर्जी, मिनी पांडे ,तिलेश्वरी धुरंधर ,पल्लवी भोंसले, मीना सेन और समस्त मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।