बिलासपुर. एसोसियेशन आफ टॉप एचीवर स्काउट (अटास) के राज्य समन्वयक डॉ सोमनाथ यादव ने अटास के राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्टिस कल्पेश झावेरी के निर्देश पर अटास छत्तीसगढ़ की नवीन राज्य कार्यकारिणी घोषित की जिसमें संयोजक
डाक्टर सोमनाथ यादव
राज्य समन्वयक (बिलासपुर)
अध्यक्ष
प्रेम प्रकाश शर्मा (सी ई ओ जिला पंचायत कोंडागांव)
उपाध्यक्ष तंजीर अरोड़ा (बलौदाबाजार)
जितेंद्र साखरे (खैरागढ़)
सचिव महेंद्र साहू (डोंगरगढ़)
कोषाध्यक्ष सतीश जैन (कवर्धा)
सहसचिव श्रीमती तरन्नुम (महासमुंद) मोरध्वज त्रिपाठी (बिलासपुर)
कार्यकारिणी सदस्य
प्रकाश शर्मा(भाटापारा), वसीम बक्श(रायपुर), जय गणेश यादव(रायगढ़), हेमन्त शर्मा(रायपुर), बिशभ देव(कोंडागांव), मनोज वर्मा (रायपुर), धनुष सिन्हा(बेमेतरा), पप्पू घनश्याम यादव(कवर्धा),श्रीमती श्रद्धा साहू (बिलासपुर), कुमारी पूजा (भिलाई)
विशेष आमंत्रित सदस्य देवेंद्र कुमार साखरे (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अटास) राजनांदगांव प्रमुख हैं। ज्ञात हो कि एसोसियेशन आफ टॉप एचीवर स्काउट (अटास) में वही व्यक्ति सदस्य या पदाधिकारी हो सकता है जिसे विश्व स्काउट्स, गाइड्स का शिखर अवार्ड मिला हो। भारत में राष्ट्रपति पुरस्कार शिखर अवार्ड होता है। विगत दिनों कवर्धा में राज्य अटास का सम्मेलन हुआ था जहा पर विभिन्न जिलों के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त 70 लोगो ने पंजीयन कराया था। छत्तीसगढ़ अटास के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा वर्तमान में जिला पंचायत कोंडागांव में सीईओ के पद पर कार्यरत है। राज्य प्रशासनिक सेवा में संलग्न श्री शर्मा कवर्धा से राष्ट्रपति स्काउट रहे, वही पर स्काउट मास्टर के रूप में भी कार्य कर चुके है।