कबीरधाम जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 73 वीं गणतंत्र दिवस कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कवर्धा के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जनता को मुख्यमंत्री का संदेश दिया


 कवर्धा:- जिला मुख्यालय के पी.जी.कॉलेज मैदान में 73वीं गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यक कर (जीएसटी) एवं कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री  टी.एस.सिंहदेव ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान एवं पुलिस जवानों की बैंड के राष्ट्रगान के धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतिक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस अवसर पर सशस्त्र प्लाटून, जिला पुलिस बल एवं नगर सेना के होमगार्ड के जवानों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष समारोह में विशेष सावधानी बरती गई तथा भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया। मंच पर



 मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष  सुशीला भट्ट,  नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा, उपाध्यक्ष  जमील खान,  कलीम खान, जनपद अध्यक्ष  इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष  विरेन्द्र साहू, कन्हैया अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य  तुकाराम चंद्रवंशी,  सनत जायसवाल, पंकज  रामकुमार भट्ट, सिंह,  आशीष अवस्थी, पार्षद  अशोक सिंह,  मोहित महेश्वरी,  भीखम कोसले,  सुनील साहू,  कन्नू सोनी,  प्रशांत परिहार,  राजेश शुक्ला,  काशीनाथ सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल, वनमंडलाधिकारी   चुनामणी सिंह, अपर कलेक्टर  बी.एस.उइके, कैबिनेट मंत्री  मोहम्मद अकबर के निज सहायक  कीर्तन शुक्ला, एएसपी  मनीषा ठाकुर रावटे, संयुक्त कलेक्टर  दिप्ती गोते, डिप्टी कलेक्टर  रेखा चंद्रा, एसडीएम  विनय सोनी एवं मीडिया प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन  आदित्य श्रीवास्तव,  अवधेश श्रीवास्तव और  मीरा देवांगन द्वारा किया गया।