राजनांदगांव : जिले में धान खरीदी से किसानों में उत्साह एवं खुशी

 

राजनांदगांव, 03 दिसम्बर 2021

ग्राम खैरी के खुशमिजाज सियान किसान  पुरूषोŸाम वर्मा ने धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ में व्यवस्था की प्रशंसा कीबारदानों की कीमत में बढ़ोतरी कर 25 रूपए प्रति बारदाना किए जाने से किसानों में हर्ष धान खरीदी केन्द्र में प्रसन्नतापूर्वक युवा एवं बुजुर्ग किसान करा रहे धान तौलाई



जिले में धान खरीदी के लिए किसानों के चेहरे पर उत्साह एवं खुशी है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ के धान उपार्जन केन्द्र में प्रसन्नतापूर्वक युवा एवं बुजुर्ग किसान धान तौलाई करते हुए नजर आए। ग्राम खैरी के खुशमिजाज सियान किसान पुरूषोŸाम वर्मा ने धान खरीदी केन्द्र में जिला प्रशासन के इंतजाम से उत्साहित नजर आए। उन्हें इस बात की खुशी है कि इस बार भी समर्थन मूल्य के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना इंनपुट सब्सिडी मिलेगी। बारदानों की कीमत में बढ़ोतरी कर 25 रूपए प्रति बारदाना किए जाने से किसानों में खुशी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
    ग्राम खैरी के किसान श्री सेवक राम बघेल कहा कि दीपावली में बोनस की राशि मिलने पर त्यौहार की खुशी दुगुनी हो गई। उन्होंने बताया कि तुमड़ीबोड़ में किसानों के लिए धान खरीदी की अच्छी व्यवस्था की गई है। ग्राम खैरी के बुजुर्ग किसान श्री लालदास वर्मा ने बताया कि टोकन व्यवस्था के कारण धान विक्रय करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई है। अलग-अलग दिनों में गांव के निर्धारित दिन के अनुसार धान की खरीदी की जा रही है। केन्द्र में पेयजल, छांव की व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है। सोसायटी प्रबंधक छबिलाल निषाद ने बताया कि आज 37 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है। तुमड़ीबोड़ धान उपार्जन केन्द्र में 1831 किसानों को लगभग 78 हजार क्ंिवटल धान की खरीदी किया जाना है। उन्होंने बताया कि अभी तक 2 हजार 912 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई है। किसानों को ऑनलाईन भुगतान किया जाएगा।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad