श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने धीरज सिंह




कवर्धा । श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह भदौरिया की अनुशंसा पर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए कबीरधाम जिले के पण्डरिया निवासी धीरज सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।



धीरज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर धीरज सिंह ने संगठन के शिर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और छत्तीसगढ़ में जल्द ही कार्यकारिणी गठन करने का ऐलान किया है।