रायपुर, 03 दिसम्बर 2021
छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 41 करोड़ 93 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। योजनाओं के पूरा होने से सैतीस हजार दो सौ एकसठ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
बेेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा की कुबिया व्यपवर्तन योजना का शीर्ष कार्य, मुख्य एवं लघु नहरों का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए छह करोड़ 92 लाख 92 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 501 हेक्टेयर क्षेत्र मंे सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड साजा की करूवा व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर एवं लघु नहरों का रिमाडलिंग तथा लाईनिंग एवं पक्के कार्य के लिए 17 करोड़ 84 लाख 53 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1602 हेक्टेयर क्षेत्र मंे सिंचाई सुविधा मिलेगी। कोरबा जिले के विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा की मिनीमाता बांगो बांध माचाडोली की आधार गैलरी का विद्युतीकरण का नवनीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 17 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड कोरबा की हसदेव बांयी तट नहर के आर.डी. 0.00 कि.मी. से 18 कि.मी. बाईपास केनाल एवं पॉवर केनाल के आर.डी. 0.00 कि.मी. से 4.40 कि.मी. तक छतिग्रस्त पैरामिट वॉल का निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 95 लाख 46 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड करतला की चांपा शाखा नहर के आर.डी. दो हजार मी. से आठ हजार मी. के मध्य बेड कटिंग (हार्ड रॉक) कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 43 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने से 33000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड करतला की हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत बांयी तट नहर के सोहागपुर वितरक नहर में पक्के कार्य एवं लाईनिंग मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 45 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 520 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
कांकेर जिले के विकासखण्ड कोयलीबेड़ा की लघु जलाशय पी.व्ही. 89 के नहरों का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 50 लाख 87 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। गरियाबंद जिले के विकासखण्ड छूरा की पथर्री जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य के लिए दो करोड़ 54 लाख 26 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 225 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड फिंगेश्वर की पैरी परियोजना अंतर्गत पितईबंद माईनर एवं सबमाईनर का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 54 लाख 33 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1173 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।